झाड़ू-पोछा करने वाली महिला बनी सत्ता की ‘मालकिन’, संघर्ष ने दिलाई ऐसी जीत, विरोधी भी देखकर रह गए दंग, पढ़ें कैसे हासिल की सत्ता ?

Kalita Maji Inspiring Political Journey

वो कहते है न कभी-कभी लोकतंत्र ऐसी कहानी लिख देता है, जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. पश्चिम बंगाल से आई ये कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष के दम पर सत्ता के शिखर तक पहुंचने का सपना सच कर दिखाया है जिसने लोगों को ममता बनर्जी की याद दिला दी है, क्योंकि जैसे ममता बनर्जी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं कुछ वैसा ही काम इस बार एक झाड़ू पोछा बर्तन मांझने वाली ने कर दिखाया है, यानी जो हाथ कभी दूसरों के घरों में काम करते थे, आज वही हाथ जनता के भविष्य का फैसला कर रहे हैं. ये सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि मेहनत और हौसले की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है,आखिर कौन है ये महिला, जिसने बंगाल में सियासत की नई इबारत लिखी है.

धीरे-धीरे लोगों के दिलों में जगह बनाई
दरअसल ये कहानी उस महिला की है, जिसने गरीबी को अपनी पहचान नहीं बनने दिया. सालों तक दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करने का काम किया, लेकिन कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया. रोज की कमाई इतनी कम थी कि गुजारा करना भी मुश्किल होता था, लेकिन हिम्मत इतनी बड़ी थी कि हालात को बदलने का जज्बा हमेशा जिंदा रहा. यही जज्बा धीरे-धीरे लोगों के दिलों में जगह बनाने लगा और वही आज उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया. जिसका नाम कलिता माजी है

गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं
बताया जाता है कि राजनीति में उनका कदम भी किसी बड़े मंच से नहीं बल्कि छोटे स्तर से शुरू हुआ. उन्होंने बूथ स्तर पर काम करते हुए लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई. गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और बिना किसी पद या ताकत के उनकी मदद करने की कोशिश की. यही वजह रही कि लोग उन्हें सिर्फ एक कार्यकर्ता नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानने लगे. जब उन्होंने चुनावी मैदान में कदम रखा, तो ये सिर्फ एक उम्मीदवार की एंट्री नहीं थी, बल्कि जनता की उम्मीदों का चेहरा बनकर सामने आई थीं.

न बड़ी रैलियां, न महंगे पोस्टर, बस संवाद किया
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसी बड़े संसाधन या तामझाम का सहारा नहीं लिया. न बड़ी रैलियां, न महंगे पोस्टर, बस सीधा संवाद और सच्चाई. उन्होंने लोगों के बीच जाकर अपने जीवन की कहानी सुनाई और यही कहानी लोगों को उनसे जोड़ती चली गई. उन्होंने दिखा दिया कि अगर नेता जनता के बीच रहकर काम करे, तो उसे किसी दिखावे की जरूरत नहीं होती. यही वजह रही कि जब वोट डालने का समय आया, तो लोगों ने खुलकर उनका साथ दिया और उन्हें जीत दिलाई.

मेहनत को अपना हथियार बनाया
नतीजों ने जब तस्वीर साफ की, तो यह सिर्फ जीत नहीं बल्कि एक बड़ा संदेश बन गया. बड़े अंतर से मिली इस जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता अब सिर्फ नाम और ताकत नहीं देखती, बल्कि सच्चाई और संघर्ष को भी पहचानती है. जिनके पास संसाधन थे, वे पीछे रह गए और जिसने मेहनत को अपना हथियार बनाया, वही आगे निकल गया. यह बदलाव सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम के लिए एक संकेत है कि अब राजनीति का चेहरा बदल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *